चुनावी साल में जुबानी जंग के साथ पोस्टर वार भी अब देखने को मिलने लगा है। इसी क्रम में एमपी के धार जिले के बदनावर में भारतीय जनता पार्टी के नेता भंवर सिंह शेखावत के विरोध में पोस्टर लगाए गए हैं। इस पोस्टर में लिखा है कि, कांग्रेस तुझसे बैर नहीं भाजपाई आयतित नेता की खेर नहीं।
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी ने इस पोस्टर को लेकर कहा कि, यह कांग्रेस के अंदरूनी लड़ाई है। यह उसी के पोस्टर वार का नतीजा है।