भोपाल, बिहार की ओर जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ उमड़ रही है। स्पेशल ट्रेनें भी पूरी तरह से फुल हैं। ऐसे में भोपाल से पाटलिपुत्र के बीच अब अमृत भारत ट्रेन चलाने की तैयारी है। यह ट्रेन पूरी तरह से नॉन एसी होगी। सिर्फ स्लीपर और जनरल कोच ही होंगे। भोपाल रेल मंडल को उम्मीद है कि अमृत भारत ट्रेन के कोच दिसंबर में मिल जाएंगे। इसके बाद ट्रायल की प्रक्रिया शुरू होगी। ट्रायल के बाद रेलवे की तरफ से इसका शेड्यूल जारी किया जाएगा।
भोपाल से पाटलिपुत्र के बीच में जल्द ही अमृत भारत ट्रेन दौड़ेगी। दिसंबर में भोपाल रेल मंडल को यह ट्रेन ट्रायल के लिए मिलने की उम्मीद है। यह ट्रेन पूरी तरह से नॉन एसी होगी। सिर्फ स्लीपर और जनरल कोच ही होंगे।