मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने पहली कैंडिडेट लिस्ट जारी कर दी है। नवरात्रि के पहले दिन कांग्रेस ने 144 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर राजनीतिक माहौल गर्मा दिया है। लिस्ट के अनुसार, कांग्रेस ने अहम सीटों के लिए पुराने चेहरों पर भरोसा जताया है। दतिया में नरोत्तम मिश्रा के खिलाफ युवा उम्मीदवार अवधेश नायक को मैदान में उतारा गया है। पीसीसी चीफ कमलनाथ ने लिस्ट पर प्रतिक्रिया दी है। अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कमलनाथ ने लिखा कि, कांग्रेस ने प्रत्याशियों की नहीं, मप्र के भविष्य-निर्माताओं की सूची जारी की है।
कांग्रेस की लिस्ट लोकतांत्रिक है
इस सूची से मप्र की जनता को सकारात्मक रूप से ये सूचित किया गया है कि जिनमें निःस्वार्थ भाव से जनसेवा का व्रत लेने का संकल्प है, उन्हें ही जनता का प्रतिनिधित्व करने के लिए आम जनता व कार्यकर्ताओं के कहने पर ये अवसर दिया गया है। कांग्रेस की लिस्ट इस मायने में भाजपा से अलग है कि कांग्रेस की लिस्ट लोकतांत्रिक है क्योंकि ये संगठन के अंतिम पायदान तक के कार्यकर्ता की सलाह को सम्मान देते हुए बनी है। इसकी दिशा लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप नीचे-से-ऊपर की ओर है।कांग्रेस जनता की सरकार बनाने जा रही है
जबकि भाजपा की लिस्ट ऊपर-से-नीचे थोपी गयी है। ये एकाधिकारिता के अहंकार से चुनाव लड़ने का आदेश है और भाजपा के नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का अपमान, इन अर्थों में भाजपा की सूची अलोकतांत्रिक है। कांग्रेस जनता की सरकार बनाने जा रही है।4 हज़ार लोग टिकट के लिए दावेदारी कर रहे थे सबको तो टिकट नहीं दे सकते
बता दें कि, कांग्रेस की दूसरी लिस्ट का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। दिल्ली से लौटे पीसीसी चीफ कमलनाथ का बड़ा बयान सामने आया है। टिकट बंटवारे के बाद नेताओं की नाराजगी पर नाथ ने कहा- 4 हज़ार लोग टिकट के लिए दावेदारी कर रहे थे सबको तो टिकट नहीं दे सकते हैं। कुछ तो निराश होंगे लेकिन अंत में वो कांग्रेस का साथ देंगे। परिवारवाद को लेकर बीजेपी के आरोपों पर नाथ ने कहा बीजेपी अपनी चिंता करे हमारी चिंता छोड़ दे। प्रदेश की मतदाता को एहसास हो रहा है कि मध्यप्रदेश को कैसे चौपट किया गया। आगे कमलनाथ ने कहा जो लोग आना चाहें कांग्रेस में आएं। बहुत लोग कांग्रेस में शामिल होना चाहते है।Read More: MP NEWS: यादवेंद्र सिंह ने छोड़ा कांग्रेस का हाथ, बोले- कमलनाथ को सिखाएंगे 'सबक'
लोकल संगठन जिसे स्वीकार करेगा उसे हम शामिल करेंगे। जिसके बाद ऐसा माना जा रहा है कि भारी संख्या में बीजेपी से नाराज चल रहे नेता जल्द ही कांग्रेस का हाथ थामेंगे। कांग्रेस की दूसरी लिस्ट भी जल्द ही आने वाली है। ऐसे कयास लगाए जा रहे है कि कांग्रेस अपनी दूसरी सूची 18 अक्टूबर को जारी कर सकती है। इस लिस्ट में कई चौंकाने वाले नाम होंगे। इस लिस्ट में उन नेताओं को भी जगह मिल सकती है जो बीजेपी छोड़कर आए है। उम्मीदवार के वर्चस्व के आधार पर पार्टी नाम तय करेगी। इस लिस्ट में मैहर से नारायण त्रिपाठी को टिकट मिलने का दावा किया जा रहा है। इसके अलावा और भी कई चौकाने वाले नाम हो सकते है।
Comments (0)