नवंबर में उत्तरी हवाओं के कारण मध्यप्रदेश में ठंड ने अपना जोर दिखाना शुरू कर दिया है। इस बार सर्दी ने पिछले साल का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
राजधानी की बात की जाए तो भोपाल में 25 सालों में पहली बार तापमान 8.8 डिग्री तक गिर गया है। इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन जैसे शहरों में भी तापमान सामान्य से 5 डिग्री तक नीचे चला गया है।
उत्तर से आने वाली बर्फीली हवाओं का सबसे अधिक प्रभाव भोपाल संभाग और उसके आसपास के इलाकों में देखा जा रहा है।इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन जैसे शहरों में भी तापमान सामान्य से 5 डिग्री तक नीचे गिर चुका है। मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ों पर बर्फ पिघलने के बाद वहां से आने वाली सर्द हवाओं ने ठंड में इजाफा किया है।अगले 2 से 3 दिनों तक प्रदेश में इस कड़ाके की ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
पचमढ़ी का पारा 6.6 डिग्री पहुंचा
मध्य प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी में तापमान गिरकर 6.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जो प्रदेश का सबसे कम तापमान रहा। शुक्रवार-शनिवार की रात में अन्य स्थानों पर भी ठंड का असर देखा गया।
मंडला में तापमान 7.4 डिग्री, शहडोल के कल्याणपुर में 7.6 डिग्री, अनूपपुर के अमरकंटक में 7.7 डिग्री, शाजापुर के गिरवर में 8.2 डिग्री, उमरिया में 8.9 डिग्री, राजगढ़ में 9.2 डिग्री, और नौगांव में 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इन शहरों का इतना रहा तापमान
रायसेन में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि छिंदवाड़ा में 10.6 डिग्री और गुना-खरगोन में 11 डिग्री रहा। रीवा और टीकमगढ़ में पारा 11.2 डिग्री तक पहुंचा, वहीं खंडवा और रीवा में 11.4 डिग्री, सतना में 11.5 डिग्री, और बैतूल में 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
सिवनी और सीधी में न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री, दमोह और खजुराहो में 12.4 डिग्री, रतलाम में 12.5 डिग्री और नरसिंहपुर में 12.6 डिग्री रहा। दिन के समय भी ठंड का असर साफ नजर आया, क्योंकि कई शहरों में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से कम रहा।
भोपाल में टूटा 25 साल का रिकॉर्ड
भोपाल में इस बार नवंबर में कड़ाके की ठंड ने 25 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इससे पहले 2000 से 2023 के बीच नवंबर में केवल तीन बार तापमान 9 डिग्री के करीब पहुंचा था।
साल 2001 में तापमान 9.5 डिग्री, 2013 में 9 डिग्री, और 2017 में 9.6 डिग्री दर्ज किया गया था, लेकिन इस बार पारा गिरकर 8.8 डिग्री पर पहुंच गया, जो 25 सालों में पहली बार हुआ है।
Comments (0)