आज यानि की मंगलवार को एमपी की राजधानी भोपाल में कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस की बैठक हुई। इस बैठक में चुनाव में मिली करारी हार पर मंथन हुआ। इसके साथ ही बैठक में पार्टी नेताओं ने गुटबाजी पर रोना शुरू कर दिया। पार्टी में गुटबाजी पर पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया का बड़ा बयान सामने आया है।
गुटबाजी के कारण विधानसभा चुनाव हारे हैं
पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ने कहा कि, कांग्रेस ने गुटबाजी के कारण विधानसभा चुनाव हारे हैं। उन्होंने आगे बताया है कि, बैठक में कई नेताओं ने माना है कि, चुनाव के दौरान गुटबाजी हावी थी। वहीं
कांतिलाल भूरिया ने आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को लड़ाने के पैरवी की हैं। आपको बता दें कि, राजधानी भोपाल में कांग्रेस की बैठक हुई जिसमें एमपी कांग्रेस के नए प्रभारी भंवर जितेन सिंह के साथ पीसीसी चीफ जीतू पटवारी नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ,दिग्विजय सिंह समिति कई विधायक और दिग्गज नेता मौजूद रहे।
बैठक में कांग्रेस की हार की समीक्षा की गई
इस बैठक के बाद पूर्व मंत्री कांतिलाल भूरिया ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि, इस बैठक में कांग्रेस की हार की समीक्षा की गई। जिसमें कांग्रेस में भीतर घात और संगठन के लोगों के बीच समन्वय की कमी मुख्य वजह सामने आईं हैं। इसके खिलाफ कांग्रेस में कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए। इसके अलावा पार्टी यह भी मानती है कि, गुटबाज़ी की वजह से हम चुनाव हारे हैं। उन्होंने आगे बताया है कि, इसके साथ ही लोकसभा चुनाव की तैयारी भी की जा रही है। जिस पर नए रूप से सोच विचार किया जा रहा है।
Comments (0)