भूपेन्द्र सिंह टोली के संयोजक हैं - वीडी शर्मा
वीडी शर्मा ने पत्रकारों को चर्चा में बताया है कि, गरीबों का कल्याण उद्घोष के साथ जन आशीर्वाद यात्रा निकाली जा रही है। गरीब कल्याण से जन कल्याण का लक्ष्य रखा गया है, फिर इस बार भाजपा की सरकार का ध्येय वाक्य को लेकर भाजपा की यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने आगे बताया कि, एक केन्द्रीय टोली बनाई गई है। भूपेन्द्र सिंह टोली के संयोजक हैं। आठ लोगों की टोली बनाई गई है। यही टोली यात्रा की रुप रेखा तय कर रही है। यात्रा विंध्य क्षेत्र से शुरु होगी, फिर महाकौशल से यात्रा शुरु होगी, तीसरी यात्रा इंदौर से शुरु होगी।इस बार बीजेपी 5 यात्राएम निकाल रही है
जन आशीर्वाद यात्रा विंध्य क्षेत्र से शुरु होगी।
दूसरी महाकौशल से यात्रा शुरु होगी।
तीसरी यात्रा इंदौर से शुरु होगी।
चार यात्रा उज्जैन से शुरु गोगी।
पांचवी यात्रा ग्वालियर चंबल से शुरु होगी।
जन आशीर्वाद यात्रा की प्रमुख बिंदू
जन आशीर्वाद यात्रा 10 हजार 643 किलोमीटर तक चलेगी।
998 वे जगहों पर यात्राओं का सम्मान होगा।
यात्रा का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह चित्रकूट से करेंगे।
यात्रा दो 5 तारीख को मंडला से निकलेगी, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे।
यात्रा तीन खंडवा से शुरु होगी, जिसको रक्षामंत्री राजनाथ सिंह हरी झंडी दिखाएंगे।
यात्रा पांच छह सितंबर को श्योपयुर से शुरु होगी।
समापन के दिन 10 लाख कार्यकर्ताओं शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है।
25 सितंबर को एमपी की राजधानी भोपाल में होगा कार्यकर्ता महाकुंभ।
पीएम मोदी कार्यकर्ता महाकुंभ को करेंगे संबोधित।
सभी यात्राएं कार्यकर्ता महाकुंभ में होंगी समाप्त।
Comments (0)