एमपी के पूर्व सीएम और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिहार की कोकिला शारदा सिन्हा के निधन पर दुख जताया है। वहीं चौहान ने आगे कहा कि, झारखंड और महाराष्ट्र में चुनाव है। मैं तो आजकल झारखंडी हो गया हूं। इसके साथ ही उन्होंने एमपी उपचुनाव को लेकर कहा कि, मध्यप्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी के साथ है। वहीं बीजेपी नेता ने विपक्ष पर जमकर निशाना भी साधा हैं।
शारदा सिन्हा के निधन पर जताया दुख
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने शारदा सिन्हा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। बीजेपी नेता चौहान ने कहा कि, उनके बिना छठ महापर्व की कल्पना नहीं की जा सकती है। छठ महापर्व और उनके गीत एक दूसरे के पर्याय है। छठ के दिन उन्होंने देवलोक गमन किया है। छठी मैया उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति।
महाराष्ट्र-झारखंड चुनाव को लेकर कही ये बात
एमपी के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव है। मैं तो आजकल झारखंडी हो गया हूं। वहीं केंद्रीय कृषि मंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि, इंडिया गठबंधन की गारंटी झूठ का पुलिंदा है। 5 लाख सरकारी नौकरी नहीं दी, बेरोजगारों का भत्ता नहीं दिया। एक भी पुराना वादा पूरा नहीं किया, जनता को इन पर भरोसा नहीं है।
झारखंड सरकार ने पुराने वादे पूरे नहीं किए
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सोरेन सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, झारखंड सरकार ने पुराने वादे पूरे किए नहीं नए वादे और कर दिए। वहीं बीजेपी नेता चौहान ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी की सरकारों ने अपने हर वादे को पूरा किया। वहीं कांग्रेस सांसद पर हमला बोलते हुए शिवराज सिंह ने कहा कि, राहुल गांधी विदेशों में बैठकर कहते हैं कि समय आने पर आरक्षण खत्म कर देंगे, उनकी कौन सी बात पर भरोसा करें।
एमपी की जनता बीजेपी के साथ
इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एमपी उपचुनाव को लेकर कहा कि, डॉ. मोहन सरकार प्रदेश को नई ऊंचाई पर ले जा रही है। मध्यप्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी के साथ है। बीजेपी नेता चौहान ने आगे अपनी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि, हमने 35 फीसदी आरक्षण महिलाओं को दिया। बुधनी और विजयपुर की जनता का भरोसा हमारे साथ है। जनता हमारे लिए भगवान है।
Comments (0)