चुनाव से पहले मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) सीएम शिवराज सिंह चौहान पर जमकर निशाना साध रहे है, फिर कमलनाथ ने बयान देते हुए बीजेपी की जनदर्शन यात्रा को लेकर कहा जिनको माफी यात्रा चाहिए वो जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रहे हैं। इन यात्राओं का जनता मजाक उड़ा रही है। मुख्यमंत्री की घोषणाओं की मशीन डबल चल रही है। चुनाव करीब है इसलिए घोषणाएं कर रहे हैं मुख्यमंत्री। एमपी की जनता समझ चुकी है मध्य प्रदेश की महिलाएं बहुत समझदार है उन्होंने तय कर लिया है क्या करना है। उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करने पर कहा हम पहली दूसरी तीसरी लिस्ट के चक्कर में नहीं है।
चुनाव से पहले मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) सीएम शिवराज सिंह चौहान पर जमकर निशाना साध रहे है।
Comments (0)