इंदौर एयरपोर्ट से एक और इंटरनेशनल फ्लाइट चलाने की तैयारी हो रही है। बताया जा रहा है कि 2025 तक इंदौर से बैंकॉक के बीच सीधी फ्लाइट सेवा शुरू हो सकती है। इंडिगो इंदौर और एयर इंडिया कंपनी बैंकॉक तक डायरेक्ट फ्लाइट शुरू करने की कोशिश में जुटा है। माना जा रहा है कि इस दिशा में काम भी शुरू हो गया है। दोनों एयरलाइंस के अधिकारी जल्द फ्लाइट शुरू करने की योजना बनाकर देंगे। बता दें कि इंदौर का देवी अहिल्याबाई होल्कर एयरपोर्ट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है। जहां से विदेशों के लिए भी फ्लाइट सेवा शुरू हो चुकी है।
इंदौर एयरपोर्ट से एक और इंटरनेशनल फ्लाइट चलाने की तैयारी हो रही है। बताया जा रहा है कि 2025 तक इंदौर से बैंकॉक के बीच सीधी फ्लाइट सेवा शुरू हो सकती है।