कांग्रेस के सीनियर नेता अरुण यादव के पीएम मोदी के खिलाफ विवादित बयान देने पर भारतीय जनता पार्टी ने तीखा पलटवार किया है। एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान सहित कई बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस नेता के विवादित बयान पर प्रतिक्रिया दी है। सीएम शिवराज सिंह ने ट्वीट कर अरुण यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि, कांग्रेस नेता अरुण यादव ने पीएम मोदी के स्वर्गीय पिता जी पर जो अभद्र टिप्पणी की है, वह उनकी स्तरहीन मानसिकता का प्रतीक है। यही कांग्रेसी कल्चर है, यही इनकी मोहब्बत की दुकान है।
एमपी के सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि, अरुण यादव ने PM मोदी के स्वर्गीय पिता जी पर जो अभद्र टिप्पणी की है, वह उनकी स्तरहीन मानसिकता का प्रतीक है।