मध्य प्रदेश के पटवारी सामूहिक अवकाश पर है। 19 हजार से ज्यादा पटवारी की हड़ताल का आज तीसरा दिन है। पटवारी शुक्रवार को हर जिले में प्रेसवार्ता आयोजित करेंगे। वहीं शनिवार को तिरंगा रैली निकाली जाएगी। जिसमें बड़ी संख्या में पटवारी भोपाल पहुंचेंगे। पटवारी वेतनमान को लेकर लंबे समय से सरकार से नाराज़ चल रहे हैं। प्रदेश भर से सभी 19 हजार पटवारी 26 अगस्त को भोपाल आएंगे। अटल पथ से मुख्यमंत्री निवास तक रैली निकालेंगे। पटवारी वर्ष 1998 में निर्धारित किए गए वेतनमान के अनुसार ही 2023 में भी वेतन दिए जाने से नाराज हैं। बीते 25 सालों में प्रदेश के पटवारियों के वेतनमान में कोई वृद्धि नहीं हुई है।
पटवारी वेतनमान को लेकर लंबे समय से सरकार से नाराज़ चल रहे हैं। प्रदेश भर से सभी 19 हजार पटवारी 26 अगस्त को भोपाल आएंगे।