केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर किसानों के लिए बड़ा ऐलान दिया है। इस बार शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए छूट देते हुए कहा है कि किसान जहां चाहें अपनी फसल ले जाकर बेच सकते हैं, इतना ही नहीं फसल के अच्छे दाम के साथ ही शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को मंडी आने जाने का खर्च देने का भी ऐलान किया है। शिवराज सिंह चौहान के इस ऐलान के बाद किसानों के चेहरे पर मुस्कान छा गई है।
केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले की विजयपुर सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार करने के लिए विजयपुर पहुंचे थे। मंडी प्रांगण में हो रही सभा को संबोधित करने से पहले तो शिवराज सिंह चौहान ने पहले अपने पुराने अंदाज में जनता का अभिवादन किया और फिर किसानों को बड़ी सौगात दी। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसानों को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। फसल को सरकार समर्थन मूल्य पर खरीदकर खेती को लाभ का धंधा बनाने का काम किया जा रहा। किसान भाइयों को जहां फसल का ज्यादा दाम मिले, वहां वे मंडी में जाकर बेच सकते हैं। उनके मंडी में आने-जाने का खर्च सरकार उठाएगी।
केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया जहां फायदा मिले किसान वहां अपनी फसल बेचें, आने जाने का खर्च सरकार देगी।
Comments (0)