रायपुर - Now the list of Congress candidates will come after September छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को कुछ ही महीना बचा है जिसको लेके राजनीतिक दलों में सियासी घमासान मचा हुआ है। इसी बीच आज कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक होनी है। कांग्रेस के स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक कल होने वाली थी जिस बैठक को आगे बढ़ा दी गई है। इसी के साथ कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची 6 सितंबर तक आ जाने चाहिए थी लेकिन अब 8 सितंबर के बाद आएगी कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के छत्तीसगढ़ दौरे की वजह से प्रत्याशियों की सूची में देर हो रहीं हैं।
CG