मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं के बीच वार-पलटवार का दौर तेज हो चुका है। चुनाव से पहले मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ लगातार बयान देकर शिवराज सरकार को घेर रहे हैं आज फिर कमलनाथ ने बयान देते हुए बीजेपी पर तंज कसा है। उन्होंने बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा पर तंज कसते हुए कहा है कि इसे बीच में बंद करना पड़ा। कमलनाथ ने ये भी दावा किया है कि आने वाले चुनाव में जनता बीजेपी को जवाब देगी।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं के बीच वार-पलटवार का दौर तेज हो चुका है। चुनाव से पहले मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ लगातार बयान देकर शिवराज सरकार को घेर रहे हैं।