इंदौर शहर में राकेश गुप्ता नए पुलिस कमिश्नर बन गए हैं। वे मकरंद देउस्कर की जगह पदभार संभालेंगे। मकरंद देउस्कर को प्रतिनियुक्ति पर बीएसएफ आईजी बनाया गया है। राकेश गुप्ता इंदौर ग्रामीण आईजी थे। अब वे इंदौर पुलिस कमिश्नर का पद संभालेंगे। इससे पहले राकेश गुप्ता इंदौर में एसएसपी और डीआईजी भी रह चुके हैं।
इंदौर पुलिस कमिश्नर के पद के लिए कई वरिष्ठ अधिकारी दौड़ में थे, ग्रामीण आईजी राकेश गुप्ता पर रविवार देर रात मुहर लगी।