पीएम मोदी ने जब से भोपाल में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) करने की बात की है, तब से सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। हाल ही में ग्वालियर आए किसान नेता और भारतीय किसान यूनियन संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश ने भी UCC पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जब तिरंगा एक है तो एजुकेशन भी एक हो जानी चाहिए। गरीबों को अनाज बाटें और बंटवारा सारी चीजों का समान होना चाहिए।
जनसंख्या नियंत्रण कानून देश में लाना चाहिए
राकेश टिकैत ने बिल के समर्थन के सवाल पर कहा कि, हम तो सारी चीजों को समर्थन कर रहे हैं। राकेश टिकैत ने कहा कि, शिक्षा क्यों अलग-अलग हो जब एक सिविल कोड लाना चाहते हैं। विपक्षी दल तो सब का विरोध करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि सरकार कोई भी कानून लेकर आए। सभी की आम सहमति से आना चाहिए। उसके क्या फायदें और नुकसान है पता लग जाएगा। सबसे पहले जनसंख्या नियंत्रण कानून देश में लाना चाहिए। आने वाले 50-100 साल में देश की क्या स्थिति होगी।
MSP रेट बढ़ाये जाने पर बोले राकेश
कुछ फसलों के MSP रेट बढ़ाये जाने के सवाल पर टिकैत ने कहा कि, MSP पर अभी भारत सरकार कोई बात नहीं कर रही है। उसने पहले भी कभी MSP पर बात की ही नहीं, क्योकिं ये पार्टी व्यापारियों की पार्टी है। ये बड़े उद्योग धंधों में लिप्त हैं। अपने लोगों की मदद करती है। व्यापारियों की सरकार है। हमारी मांग है कि देश में एमएसपी कानून आना चाहिए। जिन फसलों का रेट बढ़ाया है, उस पर खरीद कौन करेगा? आप उस पर कानून बना दो। जितनी सरकार को खरीद करनी है।
Read More: Rajasthan: वसुंधरा राजे ने गहलोत सरकार पर लगाया बड़ा आरोप, कहा- 'कर्ज माफी छोड़िए, 4 दर्जन से अधिक किसान कर चुके आत्महत्या'
Comments (0)