CG News :रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को कुछ ही माह शेष हैं। मगर इससे पहले कांग्रेस ने बड़ा दांव खेला है। टीएस सिंहदेव को डिप्टी सीएम बनाया गया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने ये जानकारी दी है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने टीएस सिंह देव को छत्तीसगढ़ का उपमुख्यमंत्री नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
जिसे लेकर अब छत्तीसगढ़ में सियासत गरमाया जिसमे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का बयान आया हैं।
ढाई-ढाई साल मुख्यमंत्री बनाने का वादा :अरुण साव
स्वास्थ मंत्री टीएस सिंह देव को डिप्टी सीएम बनाए जाने को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का बयान सामने आया है जिसमे उन्होंने कहाँ पहले तो यह कांग्रेस पार्टी का अधिकार नहीं है की उपमुख्यमंत्री किसे बनाया जाये यह अधिकार केवल राजयपाल एवं मुख्यमंत्री का होता है। वही उन्होंने कहा की टीएस सिंह देव को ढाई-ढाई साल मुख्यमंत्री बनाने का वादा किया था आखरी चार महीने में चला चली के बेला में 4 महीने पहले उपमुख्यमंत्री बनाकर उनके साथ अन्याय किया गया है। केवल यह कांग्रेस के अंदर चल रहे झगड़े से निपटने का प्रयास किया गया है।Read More: आगामी चुनाव को लेकर दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी बैठक, CM भूपेश बघेल समेत ये नेता है मौजूद.....
Comments (0)