CG NEWS : रायपुर। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज छत्तीसगढ़ दौरे पर है। वे यहां कांकेर में जनसभा को संबोधित करेंगे। रायपुर पहुंचने पर बीजेपी नेताओं ने केंद्रीय मंत्री का एयरपोर्ट पर स्वागत किया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री कांकेर के लिए रवाना हो गए। एयरपोर्ट पर प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल सांसद सुनील सोनी, पूर्व मंत्री विधायक बृजमोहन अग्रवाल सहित वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। भारत आज मुँहतोड़ जवाब दे रहा है। पड़ोसी पाकिस्तान को चेतावनी है। कि भारत को आंख दिखाने की कोशिश न करे भारत सीमा पार से भी मार सकता है, और पड़ोसी देश के अंदर घुसकर भी। यह बात केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बस्तर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही।
डॉ. सिंह ने छत्तीसगढ़ का कायाकल्प किया : राजनाथ सिंह
केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बस्तर के वीर शहीदों को नमन करते हुए। अपना संबोधन शुरू किया उन्होंने कहा कि लंबे अरसे बाद मेरा कांकेर आना हुआ है। 2003 के समयकाल को याद करते हुए कहा-कि मैं उस समय छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनकर आया था। 2003 का समय आतंक का था, जनता त्रस्त थी। तब जनता भाजपा की सरकार बनाई। डॉ. रमन सिंह मुख्यमंत्री बने थे डॉ. सिंह ने छत्तीसगढ़ का कायाकल्प किया। नया छत्तीसगढ़ बनाया, नया रायपुर बनाया, नया बस्तर बनाया. भाजपा के 15 साल सुशासन का था। 2018 में जनता ने सरकार बदल थी, और कांग्रेस की सरकार बनी, और आज फिर से कुशासन का दौर आ गया है भाजपा के राज में जो छत्तीसगढ़ बना था, जो छत्तीसगढ़ भाजपा राज में आगे बढ़ा था, उसे आज कांग्रेस ने पीछे धकेल दिया है। भाजपा ने आदिवासियों के विकास के लिए अटल सरकार में अलग से मंत्रालय बनाया. अटल सरकार की तरह आज मोदी सरकार समाज का कल्याण में लगी है आज देश में 90 हजार करोड़ का अलग से बजट आदिवासियों के लिए है।कांग्रेस आजादी के नायकों को भूल गई :राजनाथ सिंह
कहा कि 15 नवंबर को अब हर साल जनजातीय दिवस मनाया जा रहा है आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनने का काम हुआ। भारत आजादी का अपना 75वां वर्षगांठ मना रहा है हम भारत के वीर नायकों याद कर रहे हैं वीर गुंडाधुर का यहां स्मरण सहज रूप से आता है। कांग्रेस आजादी के नायकों को भूल गई और अपनों की ही उपलब्धियों को गिनाते रहे। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 6 हजार रुपए सलाना मिला स्वच्छ भारत अभियान चला घर-घर शौचालय बना।आदिवासियों का पक्का आवास नहीं बन पाया
राजनाथ सिंह ने कहा कि पीएम आवास के जरिए पक्का मकान बना लेकिन छत्तीसगढ़ की सरकार ने अपना अंशदान नहीं दिया, जिसके चलते आदिवासियों का पक्का आवास नहीं बन पाया पीएम आवास का लक्ष्य पूरा नहीं हुआ। पद्मश्री अजय मंडावी को आज सम्मानित करने का मोदी सरकार ने किया बस्तर में रेल नेटवर्क का विस्तार हुआ। छत्तीसगढ़ में वामपंथी उग्रवाद पर लगाम लगाने का काम मोदी सरकार किया लेकिन छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार से नक्सलवाद को खत्म करने में सहयोग नहीं मिल रहा है।Read More: छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची में नाम जोड़े जाने की कार्यवाही सतत प्रगतिरत....
Comments (0)