मध्य प्रदेश में चुनावी साल में इस बार तीसरे दल भी पूरी ताकत लगा रहे हैं। आम आदमी पार्टी भी इस बार एमपी में विधानसभा चुनाव पूरी ताकत के साथ लड़ने की तैयारी में है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आज मध्य प्रदेश में ग्वालियर से प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। उनके साथ भगवंत मान भी जाएंगे। अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान महारैली को संबोधित करेंगे और मध्यप्रदेश में पार्टी के प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। ग्वालियर के मेला ग्राउंड में आम आदमी पार्टी की महारैली आयोजित की जाएगी। आप की एंट्री से एमपी में राजनीतिक पार्टियों की टेंशन बढ़ जाएगी। आम आदमी पार्टी प्रदेश में तीसरे विकल्प के रूप में उभरने की कोशिश में लगी हुई हैं।
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आज मध्य प्रदेश में ग्वालियर से प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। उनके साथ भगवंत मान भी जाएंगे।
Comments (0)