CG NEWS : सारंगढ़। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए चंद दिन बाकी है। सत्ता हासिल करने के लिए दोनों पार्टियां खुद को साबित करने में जुटी हुई हैं। ऐसे में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद टिकट नहीं मिलने पर कुछ नेता नाराज चल रहे थे। इसी बीच भाजपा नेता मनोज लहरे ने बसपा में एंट्री ले ली, 15 अक्टूबर को भाजपा नेता मनोज लहरे ने इस्तीफा दे दिया था।
बता दें, बहुसंख्यक सतनामी समाज का टिकट काटकर चौहान समाज पर टिकट देने की वजह से भाजपा नेता नाराज चल रहे थे। पिछले 15 सालों से टिकट के लिए कोशिश कर रहे थे। लेकिन टिकट नहीं मिलने पर मनोज लहरे ने इस्तीफा दे दिया। वहीं सारंगढ़ विधानसभा में बसपा टिकट में बड़ा उलटफेर होने की संभावना जताई गई है। मनोज लहरे को प्रत्याशी बनाया जा सकता है। बसपा ने पहले ही नारायण रत्नाकर को प्रत्यासी बना दिया है।
Read More: कांग्रेस उम्मीदवारों की दूसरी सूची को लेकर आई बड़ी जानकारी,पढ़िए पूरी खबर
Comments (0)