ग्वालियर, शहर में घने कोहरे के चलते आज भी दृश्यता शून्य रही। सीजन में पहली बार दृश्यता शून्य पर पहुंची है। इससे सड़क व रेल यातायात प्रभावित रहा। गाड़ियों की सिर्फ हेडलाइट नजर आ रही थी। सुबह 10 बजे के बाद धूप निकलने पर हल्की राहत मिली। अधिकतम पारा 25.2 डिग्री सेल्सियस से घटकर 21.7 डिग्री पर आ गया। जो सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट दिया है। दृश्यता शून्य से 50 मीटर के बीच दर्ज हो सकती है। 6 जनवरी से कोहरा कमजोर हो जाएगा। नया पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो रहा है, जिससे सर्दी कम होगी। इसके गुजर जाने के बाद दूसरे सप्ताह में शीत लहर दस्तक दे सकती है।
6 जनवरी से कोहरा कमजोर हो जाएगा। नया पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो रहा है, जिसके गुजर जाने के बाद दूसरे सप्ताह में शीतलहर दस्तक दे सकती है।
Comments (0)