अप्रेल के पहले सप्ताह में तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री अधिक रहने की संभावना है, दूसरे सप्ताह में तापमान में हल्की गिरावट रह सकती है, जबकि तीसरे और चौथे सप्ताह में 20 से 30 अप्रेल के बीच गर्मी का असर बढ़ सकता है। ऐसे में प्रदेश में कई स्थानों पर लू की स्थिति भी बन सकती है। मौसम केंद्रने बताया कि इस बार अप्रेल में गर्मी का असर अच्छा रहने की संभावना है। प्रदेश में तेज गर्मी के हालात बन सकते हैं। इस समय मौसम शुष्क होने के साथ ही तापमान में बढ़ोतरी का दौर शुरू होगा।
गर्मी सीजन के दूसरे महीने अप्रेल की शुरुआत आज से हो रही है। आमतौर पर अप्रेल में भोपाल सहित प्रदेश भर में तेज गर्मी पड़ती है और अक्सर इस माह लू जैसे हालात बनते हैं। इस बार भी मौसम का ट्रेंड इसी तरह रहने की संभावना है।
Comments (0)