जानें क्यों घूमें महेश्वर
यहां बहने वाली नर्मदा नदी महेश्वर की नेचुरल ब्यूटी में चार चांद लगा देती है। आसपास के खूबसूरत नजारे बारिश के इन दिनों में निखरकर नए हो जाते हैं।
भीड़ और शोरगुल से दूर महेश्वर आपको भरपूर सुकून से देता है। आप यहां शांत माहौल में मौसम का मजा लेते हुए घूम सकते हैं।
नेचुरल ब्यूटी से लेस महेश्वर में कई हेरिटेज और हिस्टोरिकल जगह हैं। इनमें प्राचीन मंदिरों के साथ ही यहां के घाट और ऐतिहासिक कहानियां-किस्से सुनाते प्राचीन इमारतें, जो बारिश में धुलकर नई हो जाती हैं। लेकिन इनके रोचक फैक्ट्स जानकर आपका यहां आना और भी मजेदार हो जाता है।
मानसून के दिनों में यहां मौसम का मिजाज कुछ ठंडा हो जाता है। ऐसे में आप यहां घूमना आपके लिए बेहद आसान हो जाता है। आप मौसम का मजा लेते हुए बिना थके यहां घूमने का मजा ले सकते हैं।
Comments (0)