मिशन-23 की तैयारी
इसको लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह तैयारी भी कर चुके हैं। इनकी सर्वे रिपोर्ट भी आ गई है। जिला प्रभारियों और संगठन मंत्रियों से भी संभावित दावेदारों को लेकर जानकारी ली जा चुकी है। स्क्रीनिंग कमेटी में इन सीटों को प्राथमिकता में रखकर रायशुमारी की जाएगी। इसमें जिला अध्यक्ष, प्रभारी, ब्लाक पदाधिकारी, सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्यों से उनका पक्ष लिया जाएगा। जिला पदाधिकारियों से सीलबंद लिफाफे में दावेदारों के नाम बताने के लिए भी कहा गया है। प्रत्याशी चयन के साथ-साथ इन बैठकों में चुनाव की तैयारियों को लेकर भी फीडबैक लिया जाएगा और आगामी कार्यक्रमों पर भी बात होगी। इस माह संगठन का विस्तार भी किया जा सकता है। इसमें ऐसे नेताओं को स्थान दिया जाएगा, जो पूरा समय संगठन के लिए दे सकें।Read More: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज आएंगे रायपुर, आरोप पत्र करेंगे जारी, कोर कमेटी की लेंगे बैठक