मध्यप्रदेश के लाड़ली बहना योजना की गूंज दूसरे प्रदेशों में जोरों-शोरों से सुनाई दे रही है। सीएम डॉ मोहन यादव चुनावी प्रचार के लिए महाराष्ट्र पहुंचे थे। जहां उन्होंने कहा कि लाडली बहना योजना हमारे सनातन धर्म की उस भावना की प्रतीक है, जिसमें हम मातृशक्ति को सम्मान देते हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया में 200 से ज्यादा देश हैं, लेकिन हम अपने देश को अपनी माता मानते हैं और भारतमाता की जय बोलते हैं। नवग्रहों में सिर्फ पृथ्वी को ही धरती माता कहा जाता है।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम डॉ मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना की तारीफ करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा है।