CG News : छत्तीसगढ़। आठ साल की वर्षा अब दुनिया की हर वो आवाज़ सुन सकेगी जिसे सुनने के बाद कोई भी इंसान रिस्पांस करता है। यह संभव हो पाया है छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के वायदे से। मुख्यमंत्री ने वर्षा से वाद किया था की उसके कानों की सर्जरी वह करायेंगे। अब वर्षा का ऑपरेशन हो गया है और जल्द ही उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जायेगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट मुलाकात कार्यक्रम में प्रदेश के सभी विधानसभाओं के दौरे कर रहे हैं। मनेंद्रगढ़ विधानसभा में भेंट-मुलाकात के दौरान तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली आठ साल की नन्हीं बच्ची वर्षा मिश्रा अपने परिजनों के साथ मौजूद थी। मुख्यमंत्री ने वर्षा को अपने पास बुलाया और उनके परिजनों से बात की।
CG