प्राथमिक शिक्षक नियोजन 2023 में मेरिट क्रम में उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन कराया गया। दस्तावेज सत्यापन के बाद अंतिम रूप से पात्र पाये गये अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है। सूची (जिला चयन हेतु पात्रता सूची) के समस्त अभ्यर्थियों को जिलों का प्राथमिकता क्रम में चयन करना होगा। अभ्यर्थी 1 से 4 जुलाई तक पोर्टल https://trc.mponline.gov.in/ पर प्राथमिकता क्रम में जिलों का चयन कर लॉक कर सकेंगे। अभ्यर्थियों के लिए सभी जिलों का चयन करना अनिवार्य होगा, नहीं तो उनके द्वारा चयनित जिले लॉक नहीं हो पाएंगे। सभी जिलों को प्राथमिकता क्रम देने पर ही जिला विकल्प लॉक होगा, नहीं तो वे इस चयन प्रक्रिया से बाहर हो जाएंगे। ऐसे अभ्यर्थी जो जिला चयन की इस प्रक्रिया में भाग नहीं लेंगें या जिलों का विकल्प लॉक नहीं करेगें, वे भी चयन प्रक्रिया से बाहर हो जाएंगे।
प्राथमिक शिक्षक नियोजन 2023 में मेरिट क्रम में उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन कराया गया। दस्तावेज सत्यापन के बाद अंतिम रूप से पात्र पाये गये अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है।