इंडियन मुजाहिदीन का संदिग्ध आतंकी फैजान नाबालिगों को ब्रेनवॉश कर स्लीपर सेल बना रहा था। ये खुलासा उसने एटीएस की पूछताछ में किया है। उससे पूछताछ में पता चला है कि वह मजहबी कट्टरता के नाम पर अपने समुदाय के नाबालिग बच्चों का ब्रेनवॉश कर स्लीपर सेल बना रहा था। वह सेना के अधिकारियों को मारने की योजना भी बना रहा था। उसके मोबाइल से सेना के एक दर्जन से अधिक अधिकारियों के फैमिली फोटोग्राफ्स सहित कुछ और महत्वपूर्ण जानकारी पुलिस के हाथ लगी है।
खंडवा से गिरफ्तार किया गया इंडियन मुजाहिदीन का संदिग्ध आतंकी फैजान शेख मप्र एटीएस की पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे कर रहा है।