CG NEWS : रायपुर। सात जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर तैयारी तेज हो गई है। एक तरफ भाजपा के नेता पीएम की सभा को सफल बनाने की तैयारी में लगे हैं। प्रदेश में सरकारी स्तर पर बैठकों का दौर जारी है। वहीं सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट मोड पर आ गई हैं। राज्य की पुलिस के साथ ही गुप्तचर विभाग और केंद्रीय खुफिया एजेंसी आईबी की टीमें भी सक्रिय हो गई हैं। पीएम के कार्यक्रम के मद्देनजर दूसरे जिलों से पुलिस अफसर और अतिरिक्त फोर्स बुलाई जा रही है। प्रधानमंत्री की विशेष सुरक्षा में तैनात दस्ता (एसपीजी) की टीम भी कल देर शाम तक यहां पहुंच जाएगी।
छत्तीसगढ़