छत्तीसगढ़ की राज्यसभा सीट के लिए भाजपा ने राजा देवेंद्र प्रताप सिंह को उम्मीदवार बनाया है। राजा देवेंद्र प्रताप सिंह लैलूंगा से जिला पंचायत सदस्य हैं और 15 साल से भाजपा से जुड़े हुए हैं। दो अप्रैल 2024 को राज्य सभा की सीट पर सरोज पांडे का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। राज्यसभा चुनाव के लिए आठ फरवरी से नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है जो 15 फरवरी तक चलेगी। 27 फरवरी के दिन चुनाव होंगे।
देवेंद्र प्रताप सिंह, दिलीप सिंह जूदेव और मौजूदा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भी पुराने संबंध रखते हैं। रायगढ़ इलाके के राजनीतिक अभियानों में सभी ने साथ में काम किया है। पिछले लोकसभा चुनाव में देवेंद्र प्रताप सिंह को लोकसभा का टिकट दिए जाने की चर्चा थी, वह स्वयं दावेदारी भी कर रहे थे।
छत्तीसगढ़ की राज्यसभा सीट के लिए भाजपा ने राजा देवेंद्र प्रताप सिंह को उम्मीदवार बनाया
Comments (0)