अभी अप्रैल का महीना शुरु हुआ हैं। लोकिन लोगों का गर्मी से बुरा हाल हो रहा हैं। आने वाले दिनों में भी गर्मी से राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं। क्योंकि पिछले 10 दिनों से मध्यप्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री बना हुआ हैं। दिन भर झुलसा देने वाली धूप और गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। पश्चिमी हवाओं के असर से प्रदेश के आधे से ज्यादा जिलों में लू का असर बढ़ रहा हैं। कई शहरों में दिन का पारा 43 डिग्री और रात का तापमान 23 डिग्री सेल्सियस करे पार पहुंच चुका हैं।
रात भी गर्म होने लगी हैं
बुधवार को भी प्रदेश के 20 से अधिक जिले लू की चपेट में रहे। भोपाल में दिन के साथ रात भी गर्म होने लगी हैं। भोपाल में दिन का पारा 40 डिग्री और रात का पारा 21 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं इंदौर में दिन का तापमान 39 डिग्री और रात में 22 डिग्री रहा। दूसरी तरफ छिदवाड़ा, गुना, दमोह, नौगांव सागर और रतलाम में लू का असर तेज हो रहा हैं। मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि मध्यप्रदेश पर एक चक्रवात बन गया है। लेकिन इस मौसम प्रणाली को पर्याप्त नमीं नही मिलने की वजह से मौसम शुष्क बने रहन के आसार हैं।
ये भी पढ़े-
जेल में बंद कैदी दिखा रहे है अपना हुनर, बना रहे है कई तरह से सामान
तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा
मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमि में अफगानिस्तान और उससे लगे पाकिस्तान पर ट्रफ के रुप में बना हुआ हैं। दक्षिणी पूर्वी मध्य प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ हैं। ये मौसम प्रणाली तमिलनाडु तक बनी हुई हैं। इन तीन मौसम प्रणालियों की वजह से हवा का रुख बदल रहा हैं। इसकी वजह से तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा हैं। हालांकि मौसम प्रणाली को पर्याप्त नमीं नहीं मिलने का कारण, मौसम शुष्क रहने की संभावना हैं।
Comments (0)