ओरछा को बुंदेलखंड की आयोध्या माना जाता है। इस बार रामनवमी के अवसर पर यहां का नजारा अलग रहने वाला है, क्योंकि इस दिन यहां पर हजारों दीप जगमगाने वाले हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रामराजा की नगरी ओरछा को 10 अप्रैल को रामनवमी पर दीपों से जगमगाने के लिए नागरिकों से भागीदारी का आह्वान किया है।
जन-उत्साह का प्रदर्शन होने जा रहा
सीएम ने कहा कि, भगवान राम के दरबार में उपस्थित होकर प्रकट्य पर्व पर दीप प्रज्वलित करने के लिए नागरिक बंधु आमंत्रित हैं। ओरछा में रामनवमी पर जन-उत्साह का प्रदर्शन होने जा रहा है। इसके पहले उज्जैन में नागरिकों ने एक मार्च को महाशिवरात्री के अवसर पर स्वत: स्फूर्त भावना से क्षिप्रा के घाटों और घर-घर में दीप जलाकर कीर्तिमान बना दिया था।
जन-उमंग का उदाहरण है
मुख्मंत्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश के नागरिक जिस भी कार्य में भागीदारी करते हैं। उसके बेहतर परिणाम सामने आते हैं। विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की बात हो या कोरोना महामारी से बचाव और उसका सामना कर जन-समुदाय को सुरक्षित कराने का प्रश्न हो, मध्य प्रदेश की जनता ने दृढ़ संकल्प से सफलताएं प्राप्त की है। इसी तरह पर्वों और त्योहारों में आमजन की भागीदारी जन-उत्साह और जन-उमंग का उदाहरण है।
ये भी पढ़े-
मध्यप्रदेश में अब वोटर आईडी के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर
5 लाख दीपों से सजाया जाएगा
आपको बता दें कि आयोध्या की तर्ज पर धार्मिक नगरी ओरछा में रामनवमी के दिन रामलला के जन्मोत्सव पर बेतवा के घाटों को 5 लाख दीपों से सजाया जाएगा। जिला प्रशासन ने इसकी तैयारियां शुरु कर दी है। ओरछा में रामनवमी पर भव्य दीपोत्सव मनाया जाना है। इसके मंदिर में भगवान की जन्म आरती और बधाई गीतों का आयोजन होगा।
ये भी पढ़े-
खैरागढ़ उपचुनाव को लेकर बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी, भाजपा ने भूपेश सरकार लगाया वादाखिलाफी का आरोप
Comments (0)