CG NEWS : छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज कर्ज नहीं पटा पाने से आत्महत्या करने वाले नारायणपुर के किसान हीरू का मामला सदन में उठाया गया। ये मामला कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल ने उठाया मामला जिस पर सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने जवाब दिया । किसान हीरू ने 1 लाख 82 हज़ार रुपये का कर्ज बैंक से लिया था। चुनाव में दो लाख रुपये तक का कर्ज माफ करने का वादा किया गया था. नई सरकार के वादे से मुकरने की वजह से किसान ने आत्महत्या की है।
MP/CG