मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीएम आवास स्थित गौशाला में गोवर्धन पूजा की। यहां उन्होंने विधि विधान पूर्वक मंत्र उच्चारण के साथ पूजा अर्चना की।
गौ माता को खिलाई रोटी
सीएम डॉ.मोहन यादव की कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वे गौ माता के साथ नजर आ रहे हैं। उन्होंने हिंदू धर्म के मुताबिक गाय माता को घर की पहली रोटी खिलाई।
सीएम डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा,हमारी संस्कृति ‘उत्सव प्रधान’ संस्कृति है। हमारे वेदों में कहा गया है “गावो विश्वस्य मातरः” गाय संसार की माता है। प्रदेश सरकार गौवंश के संरक्षण के लिए तेज गति से कार्य कर रही है। मेरी ओर से समस्त प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीएम आवास स्थित गौशाला में गोवर्धन पूजा की। यहां उन्होंने विधि विधान पूर्वक मंत्र उच्चारण के साथ पूजा अर्चना की।
Comments (0)