CG NEWS : छत्तीसगढ़ में मंत्रियो के शपथ के बाद से राज्य में विभागों के बटवारे को लेकर सपेंस आज ख़त्म हो सकता है सीएम और दो डिप्टी सीएम के बाद 9 मंत्रियों ने शपथ लिया है। विष्णु कैबिनेट में 12 लोग शामिल हो गए है। लेकिन मंत्रियों को विभागों का बटवारा नहीं हुआ है। वहीं मंत्री मंडल के विस्तार के बाद सीएम विष्णु देव साय और दोनो डिप्टी सीएम दिल्ली रवाना हुए थे।सूत्रों के अनुसार गृहमंत्री अमित शाह इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। माना जा रहा है कि आज बुधवार दोपहर तक ऐलान हो सकता है।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी CM अरुण साव और विजय शर्मा शपथ ग्रहण के बाद ही दिल्ली चले गए थे। वहां अगले दिन 23 दिसंबर को PM नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। सभी नेताओं के बीच काफी देर तक इनके प्रदेश की राजनीति को लेकर चर्चा हुई। मंत्रियों के विभागों को लेकर भी बात हुई थी।
Read More: CG NEWS : IAS डीडी सिंह का संविदा नियुक्ति निरस्त करने की मांग...
Comments (0)