लोकसभा चुनाव 2024 का शंखनाद हो गया है। सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने कमर कस ली है। चुनाव के पास आते ही राजनीतिक दल अपने-अपने तरीकों से जनता से संपर्क साधने में लग गए हैं। ऐसा ही एक अनोखा तरीका मध्य प्रदेश में भी देखने को मिला है। कांग्रेस की एमपी इकाई ने आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए चंदा मांगते हुए बीते रविवार को ‘एक नोट-एक वोट’ अभियान शुरू किया है।
प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कि, आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद कांग्रेस के बैंक खातों पर रोक लगाने के कदम का उद्देश्य चुनाव से पहले उनकी पार्टी को आर्थिक रूप से कमजोर करना है।