अनिल सिंह वर्मा सूबेदार शहीद का पार्थिव शरीर इंडिगो फ्लाइट से पहुंचा भोपाल। बैरागढ़ स्थित मिलिट्री अस्पताल में रखा गया उनका पार्थिव शरीर। सुबह 7:00 बजे पैतृक गांव सीहोर लसूडिया परिहार भेजा जाएगा। जम्मू कश्मीर में ड्यूटी के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए थे अनिल सिंह वर्मा। आज होगा अंतिम संस्कार। सीहोर के पैतृक गांव ग्राम लसूडिया परिहार में किया जाएगा अंतिम संस्कार।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सेना के शहीद सूबेदार अनिल वर्मा के निधन पर शोक जताया है। साथ ही उन्होंने सूबेदार के परिवार को आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। आज सीहोर के लसुड़िया परिहार में अनिल वर्मा का अंतिम संस्कार होगा। कैबिनेट मंत्री करण सिंह वर्मा शामिल होंगे। सीएम डॉ. मोहन यादव ने X पर पोस्ट कर लिखा, मध्यप्रदेश के लाल सूबेदार श्री अनिल वर्मा जी ने लद्दाख में मां भारती की सेवा के प्रण को प्राण न्यौछावर कर पूरा किया है। प्रदेश ही नहीं संपूर्ण देश को आप पर गर्व है। मैं प्रभु से श्री अनिल वर्मा जी की आत्मा को शांति व शोकसंतृप्त परिवारजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ। हमारे वीर जवान की अंतिम यात्रा में कैबिनेट मंत्रीकरण सिंह वर्मा जी सम्मिलित होंगे।
मध्यप्रदेश के लाल सूबेदार श्री अनिल वर्मा जी ने लद्दाख में मां भारती की सेवा के प्रण को प्राण न्यौछावर कर पूरा किया है। प्रदेश ही नहीं संपूर्ण देश को आप पर गर्व है।
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) February 11, 2024
मैं प्रभु से श्री अनिल वर्मा जी की आत्मा को शांति व शोकसंतृप्त परिवारजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान…
Comments (0)