कांग्रेस ने साढ़े 4 महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव का ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया है। इस बारे में कमलनाथ के आवास पर ढा़ई घंटे तक चली राजनीतिक मामलों की उच्च स्तरीय बैठक में विस्तृत चर्चा हुई। इसमें खासतौर पर चुनावी आगाज की कड़ी में कांग्रेस के बड़े नेताओं में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की प्रदेशभर में होने वाली सभाओं पर चर्चा हुई। प्रियंका गांधी 22 जुलाई को ग्वालियर में एक बड़ी आमसभा को संबोधित करने जा रही हैं।
राहुल की सभाएं प्रदेशभर में अगस्त के महीने से लगातार करवाए जाने पर चर्चा हुई। साथ ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का फोकस 101 आदिवासी और अनुसूचित जाति बहुल जनसंख्या वाली सीटों पर होगा, खड़गे की सभाओं के जरिए इन जिलों को कवर किया जाएगा।

Comments (0)