CG NEWS : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जांजगीर चाम्पा जिले के नवनिर्मित रेलवे ओवरब्रिज खोखसा का वर्चुअल लोकार्पण किया. हावड़ा-मुबंई रेल मार्ग पर खोखसा के निकट 2926.29 लाख रूपए की लागत राशि से निर्मित हुआ है. यह रेलवे ओवरब्रिज जांजगीर जिले के अलावा रायगढ़, कोरबा जिले को भी जुड़ेगा.मुख्यमंत्री ने रेलवे ओवरब्रिज लोकार्पण अवसर पर सभी जिले वासियों को बधाई दी. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आज जांजगीर-चांपा में हावड़ा-मुंबई रेल-मार्ग पर खोखसा रेलवे ओवर ब्रिज का लोकार्पण किया जा रहा है। इसके लिए मैं आप सभी को बधाई देता हूं। इस निर्माण के पूरा हो जाने से हर रोज 10 हजार से ज्यादा लोगों को लाभ होगा। आवागमन में आसानी होगी और समय की भी बहुत बचत होगी।
जांजगीर और चांपा को जोड़ने वाला ब्रिज : डॉ. महंत
वहीं, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत जांजगीर-चांपा से वर्चुवल रूप से कार्यक्रम से जुड़े। इस दौरान उन्होंने कहा कि, बहुत प्रयासों से इसे स्वीकृत कराया गया था। यह ब्रिज जांजगीर और चांपा को जोड़ रहा है। हम सब मिल जुलकर गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के सपने को साकार करेंगे। डॉ. महंत ने पुल के शुभारंभ होने पर क्षेत्र की जनता को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, लोकसभा सांसद गुहाराम अजगल्ले ने ओव्हरब्रिज के शुभारंभ अवसर पर आम जनता को अपनी बधाई और शुभकामनाएं दी।
10 साल बाद ओव्हरब्रिज का उद्घाटन
जांजगीर-चांपा जिले की पुष्पा चंद्रा ने मुख्यमंत्री से वर्चुअल बातचीत करते हुए कहा कि, 10 साल बाद इस ओव्हरब्रिज का उद्घाटन हो रहा है। इससे अंचल के लोगों की वर्षों पुरानी मांग आज पूरी हुई है। श्वेता जायसवाल ने कहा कि जाज्वल्य देव की नगरी के नाम से जाना जाने वाला जांजगीर में एक दशक के इंतजार के बाद इस ब्रिज का लोकार्पण हो रहा है। यह सभी जांजगीर वासियों के लिए हर्ष का विषय है। सेवा निवृत्त आयुर्वेद अधिकारी डॉ. परसराम शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ के जन के मन में यह विश्वास है भूपेश है तो भरोसा है जांजगीर-चांपा को आज बड़ी सौगात मिली है। इससे आवागमन की सुविधा सुगम होगी। एंबुलेंस चालक विजय थवाईत ने कहा कि, इस ओव्हरब्रिज के बनने से अब मरीजों को पहले रेलवे फाटक के बंद होने से इंतजार करना पड़ता था, अब इससे छुटकारा मिल गया है। मरीजों को लाने ले जाने में अब सहुलियत होगी। हम सब मुख्यमंत्री के प्रति आभारी है।
कार्यक्रम में कलेक्टर जांजगीर-चांपा ऋचा प्रकाश चौधरी और रेलवे बिलासपुर के महाप्रबंधक विकास कश्यप ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर छग राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास सहित अन्य जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित थे।
Read More: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को चेताया, कहा- आंख दिखाने की न करे कोशिश, देश के अंदर घुसकर भी मार सकता है भारत…
Comments (0)