CG NEWS : रायपुर। विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग की तीन दिनों तक चली बैठक के बाद अब मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने राज्य के आला अफ़सरों की बैठक बुलाई है। मंगलवार को होने वाली इस बैठक में संभागीय कमिश्नर से लेकर सभी कलेक्टर और एसपी शामिल होंगे बैठक में चुनावी तैयारियों को लेकर चर्चा होगी। साथ ही अवैध खनन/परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन और सड़क निर्माण के लिए भू अर्जन प्रकरणों में तेज़ी लाने जैसे एजेंडों पर चर्चा होगी।
छत्तीसगढ़