सीहोर जिले की चर्चित विधानसभा सीट बुधनी दो दशक से भाजपा के कब्जे में है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यहीं से 1990 में चुनाव जीतकर विधानसभा में प्रवेश किया था। फिर पांच विधानसभा चुनाव शिवराज ने यहीं से जीते। अब वे सीधे मुकाबले में नहीं हैं। भाजपा ने पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव को टिकट दिया है। उनका मुकाबला कांग्रेस से 1993 में इसी सीट से विधायक रहे राजकुमार पटेल से है। भाजपा के इस गढ़ में सेंध लगाने कांग्रेस के बुजुर्ग नेता दिग्विजय सिंह गांव-गांव दस्तक दे रहे हैं। पूरा विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस व भाजपा के झंडे-बैनरों से रंगा है।
भोपाल से बुधनी होकर शाहगंज और जैत जाएं या सलकनपुर, रेहटी होकर भैरुंदा तक। चुनावी माहौल जोरों पर है।
Comments (0)