पूर्व सीएम कमलनाथ ने बीजेपी पर भ्रष्टाचार की नई व्यवस्था बनाने का आरोप लगाया है। पीसीसी चीफ ने शिवराज सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, शिवराज की घोषणा मशीन 'डबल स्पीड' से चल रही है। कमलनाथ ने आगे कहा, भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार की नई व्यवस्था बना रखी है, ऐसा कोई क्षेत्र नहीं, जहां भ्रष्टाचार नहीं हो रहा हो, घपले-घोटाले नहीं हो रहे हों, मप्र का हर वर्ग परेशान है। बेरोजगार, किसान सब परेशान हैं और शिवराज को किसी की कोई चिंता नहीं।
पीसीसी चीफ कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, शिवराज की घोषणा मशीन 'डबल स्पीड' से चल रही है।