मध्य प्रदेश विधानसभा उप निर्वाचन 2024 के अंतर्गत श्योपुर जिले की विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्र.-02 विजयपुर और सीहोर जिले की विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्र.-156 की मतगणना शनिवार, 23 नवम्बर को सुबह 8 बजे से आरंभ होगी। दोनों विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना के सभी इंतजाम किए जा चुके हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, रिटर्निंग अधिकारी और सहायक रिटर्निंग अधिकारी को मतगणना के लिये सभी सुरक्षा मापदंडों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
विधानसभा उप-निर्वाचन-2024 में विजयपुर और बुधनी विधानसभा क्षेत्र की मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 23 नवंबर की सुबह 8 बजे से मतगणना शुरु हो जाएगी।