मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा गुरुवार देर शाम गुना जिले की राघौगढ़ विधानसभा के आवन गांव पहुंचे। उन्होंने गांव चलो अभियान की तैयारी का जायजा लिया और गांव में ही रात्रि विश्राम किया।
कार्यकर्ताओं के साथ बैठक
वीडी शर्मा ने आवन के बूथ क्रमांक 97 से संबंधित कार्यकर्ताओं की बैठक भी ली। इस बैठक की अध्यक्षता बूथ क्रमांक 97 के अध्यक्ष ने की। बैठक में वीडी शर्मा ने लोकसभा चुनाव को लेकर 11 सूत्रीय कार्यक्रम पर राघौगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। बैठक के बाद वीडी शर्मा ने सदस्यता अभियान और पार्टी के अन्य कार्यक्रमों पर चर्चा की। बता दें कि गांव चलो अभियान के तहत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आवन को इसलिए चुना क्योंकि यह क्षेत्र राघौगढ़ विधानसभा के अंतर्गत आता है। राघौगढ़ से इस समय पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह विधायक हैं। भाजपा यहां अपनी पकड़ और मजबूत करना चाहती है।Read More: 16 फरवरी को नहीं होगा नावों का संचालन, नर्मदा जयंती को लेकर लिया बड़ा फैसला
Comments (0)