राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारियों का निरीक्षण करने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी राजगढ़ जिले के ब्यावरा पहुंचे। जहां पीसीसी चीफ पत्रकारों से रूबरू हुए। पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने केंद्र व राज्य की बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। इसके अलावा पटवारी ने एमपी के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान पर आरोपों की बौछार की।
जीतू पटवारी ने जनता से आग्रह किया है कि, 4 मार्च 2024 को ब्यावरा में पहुंचने वाली राहुल गांधी की भारत जोडों न्याय यात्रा का समर्थन करें तथा उसमें सम्मिलित हों।