डेंगू का आंकड़ा 565 पहुंच गया है
वहीं अगर पिछले सप्ताह की बात करें तो डेंगू के मरीजों की संख्या 10 से अधिक दर्ज की गई थी। इसके बाद अब शहर से ताजा मामला शाहजहानांबाद और ऐशबाग इलाके से सामने आया है, जहां डेंगू के दो नए मरीज मिले हैं। इन मरीजों के बाद डेंगू का आंकड़ा 565 पहुंच गया है। आपको बता दें कि, अब घनी आबादी में भी डेंगू के मरीज मिल रहे।डेंगू के लक्षण
1.मसल्स और ज्वॉइंट्स में पेन
2. सिर दर्द
3. बुखार
4. आंखों में दर्द
5. चक्कर आना
6. उल्टी जैसा महसूस होना
डेंगू से बचने के उपाय
1. घर के आसपास या घर के अंदर भी पानी न जमा होने दें।
2. गमलों, कूलर, रखे हुए टायर में पानी भर जाए, तो इसे तुरंत निकाल लें।
3. साफ- सफाई का इन दिनों में खास ख्याल रखें।
4. कूलर में अगर पानी है, तो इसमें कैरोसिन तेल डालकर रखें, इससे मच्छर पनपने की संभावना कम हो जाती है।
5. पानी की टंकियों को खुला न छोड़े, अच्छी तरह ढककर रखें।
6. इन दिनों फुल स्लीव और पैरों को ज्यादा से ज्यादा ढकने वाले कपड़े पहनें।
7. बच्चों को मच्छर से बचाने वाली क्रीम लगाकर ही बाहर भेंजें।