जैसे-जैसे चुनाव का समय नजदीक आता जा रहा बैसे-बैसे ही राजनीतिक दलों के नेताओं के बीच जुवानी जंग तेज होती जा रही हैं। इसी क्रम में कमलनाथ ने प्रदेश की शिवराज सरकार पर जमकर निशाना साधा है। पीसीसी चीफ ने कहा कि, मध्यप्रदेश नहीं, घोटाला प्रदेश, भ्रष्टाचार का प्रदेश है। एमपी अपराध प्रदेश बन गया है। सरकार 18 साल का हिसाब नहीं दे पा रही है। वहीं उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर कहा कि, आज जनता किसी का वोट बैंक नहीं है।
शिवराज जी की घोषणाएं नाटक हैं
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सीएम राज्य के सीएम शिवराज सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि, मैं प्रदेश के कई जिलों का दौरा कर रहा हूं और जो आम जनता में ये भावना स्पष्ट है। मुझे लोगों की भावनाओं की पहचान है, मैंने 40 साल चुनाव लड़ा है। आज आम जनता जानती है और समझ रही है कि, शिवराज जी की घोषणाएं नाटक हैं। कमलनाथ ने आगे कहा कि, अगर हमने हजार कहा तो वो 15 हजार कहेंगे। आज जनता बीजेपी के सारे छल समझ रही है।
आगामी चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनेगी
एमपी के पूर्व सीएम ने कहा कि, मुझे पूरा विश्वास है कि, आगामी चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनेगी। क्योंकि जनता अब बीजेपी के झूठ और प्रपंच से तंग आ चुकी है। उन्होंने कहा कि, आज राज्य में जमकर भ्रष्टाचार है। गांव से लेकर मंत्रालय तक भ्रष्टाचार हो रहा है। वहीं इस दौरान उन्होंने कांग्रेस सरकार का जिक्र करते हुए कहा कि, हमारी सरकार केवल 15 महीने की थी। जिसमें से साढ़े तीन महीने का समय चुनाव और आचार संहिता में निकल गया था। हमे केवल 11 महीने तक ही काम करने का मौका मिला था। जिसमें हमने हमारी नीति नियत का परिचय दिया था।
जब तक वह झूठ नहीं बोल लेते, उनका खाना हजम नहीं होता है
पीसीसी चीफ कमलनाथ ने प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह पर हमला बोलते हुए कहा कि, सीएम शिवराज सिंह को 18 सालों बाद किसानों की याद आ रही है, बहनों की याद आ रही है। लेकिन जब तक वह झूठ नहीं बोल लेते, उनका खाना हजम नहीं होता है। वो केवल (शिवराज) घोषणा करते हैं। इसलिए में उन्हें नाचने-गाने और बोलने में नहीं हरा सकता, लेकिन सच्चाई में जरूर हरा सकता हूं।
Read More: तेलंगाना के सीएम के.चंद्रशेखर राव का बयान, बोले - धर्मगुरुओं को मठ में रहकर पूजा करनी चाहिए, राजनीति में न घुसे
Comments (0)