महाकाल लोक के निर्माण के बाद सावन माह में भगवान महाकाल की पहली सवारी 10 जुलाई को निकलेगी। नाग पंचमी का पर्व भी सोमवार 26 मई को आ रहा है। जिसे लेकर अभी से तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार दूसरे चरण का विस्तारीकरण काम चलने की वजह से श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो, इसे लेकर व्यापक पैमाने पर रणनीति बनाई गई है। गौरतलब है कि 4 जुलाई से सावन का महीना प्रारंभ हो रहा है, जो कि 11 सितंबर तक चलेगा। इस बीच भगवान महाकाल की सवारी निकाली जाएगी। हर सोमवार को निकलने वाली सवारी को लेकर इस बार बड़ी तैयारियां की जा रही है। महाकाल लोक निर्माण के बाद से मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में 10 गुना की बढ़ोतरी हुई है।
सावन माह में भगवान महाकाल की पहली सवारी 10 जुलाई को निकलेगी। नाग पंचमी को लेकर अभी से तैयारियां शुरू हो गई हैं।