CG NEWS : रायपुर, छत्तीसगढ़। तारीख पर तारीख... तारीख पर तारीख देने वालों ने ले देकर पहली सूची में एक तिहाई ही खिलाड़ी चुनावी मैदान में उतरने के लिए तैयार किए हैं। 8 विधायकों की टिकट काटनी पड़ रही है, इससे समझ आता है खौफ कितना है! भूपेश बघेल जी ने अपनी भ्रष्टाचारी सरकार का ठीकरा विधायकों पर फोड़ा है। यह बात छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कांग्रेस उम्मीदवार सूची पर तंज कसते हुए रविवार को कही है। आगे प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, अपनी भ्रष्टाचारी सरकार की विफलता को छुपाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने 8 विधायकों की टिकट काटी है। और भ्रष्टाचारियों को और उन्हें संरक्षण देने वालों को पुनः टिकट देकर ये बता दिया है की वो भ्रष्टाचार आगे भी करना चाहेंगे, पर जनता अब इन्हें सबक सिखाने तैयार है।
Read More: CG NEWS : छत्तीसगढ़ में भाजपा का चुनाव प्रचार के लिए आ रहे रायपुर अमित शाह और UP के CM योगी....
भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को लोरमी विधानसभा सीट से टिकिट दिया है। इस पर अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि, विद्यार्थी परिषद के समय से (1990) लगातार मैंने लोरमी क्षेत्र में सक्रिय रह कर काम किया है, गांव-गांव तक लोगों से मेरे आत्मीय और पारिवारिक संबंध है। निश्चित रूप से लोरमी की जनता का भरपूर आशीर्वाद और सहयोग मुझे प्राप्त होगा। भारतीय जनता पार्टी की जिस प्रकार की ताकत है, हर एक कार्यकर्ता अपनी इच्छा रखता है, कई प्रमुख चेहरे होते हैं और आज की स्थिति में हर विधानसभा में 10-20 की संख्या में प्रत्याशी बनने के दावेदार रहे हैं।
Comments (0)