मध्यप्रदेश में एक बार फिर से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। राजस्थान से आ रही गर्म हवा से गर्मी का पारा चढ़ गया। अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। इससे दिन में भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। हीट अधिक होने की वजह से शाम को मौसम ने करवट बदल ली। तापमान में 7.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई। इससे गर्मी से हल्की राहत मिली। बारिश की वजह से उमस का भी सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी के आसार जताए हैं।
दिन के तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट भी आ सकती है। जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसके सक्रिय होने से अरब सागर से नमी आ रही है। गर्मी के कारण नमी बादलों में बदल गई। ।
दो दिन बाद फिर से बढ़ेगी गर्मी, अप्रैल के दूसरे सप्ताह में लू की संभावना बनेगी
Comments (0)